बीएसआई मैदान पर खेली जा रही एसपीएल-6

Join Us

 कृष्णा ब्लास्टर ने पैंथर को 42 रन के विशाल अंतर से हराया
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर हर शनिवार और रविवार को खेली जाने वाली एसपीएल-सीजन-6 लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खेले गए एक तरफा मैच में कृष्णा ब्लास्टर ने साइबेरिया पैंथर को 42 रन से हराया। इस मैच में कृष्णा ब्लास्टर की ओर से अतुल कुशवाहा ने 47 गेंद पर 97 रन की पारी खेली, वहीं अपनी गेंदबाजी में 3.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट भी प्राप्त किए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, सुरेन्द्र रल्हन, अतुल जैन, वीरु वर्मा सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर की शुरूआत खराब रही सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे वीरेन्द्र वर्मा ने 12 गेंद पर 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वहीं साथ खिलाड़ी अतुल कुशवाहा ने 47 गेंद पर 97 रन की पारी खेली। इसके अलावा नदीम खान, 14 गेंद पर 15 रन, अनी तोमर ने 9 गेंद पर 10 रन की पारी खेली। इधर साइबेरिया पैंथर की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव पिचोनिया ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट, रौनक, प्रकेंश राय, अमित शर्मा, पन्ना कीर और निर्भय ने 1-1 विकेट हासिल किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइबेरिया पैंथर की पूरी टीम 17.4 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई। इसमें शरद यादव ने 8 गेंद पर 15 रन, गौरव पिचोनिया ने 19 गेंद पर 26 रन, आदिल खान ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए थे। वहीं कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतुल कुशवाहा ने 3.4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट, नसीर खान ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट, अबुवाकर ने 2 विकेट हासिल किए।

Previous articleसहयोग दिया तो एक भी मांग शेष नहीं रहने दी जाएगी-प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा
Next articleस्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में संभाग स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का किया गया आयोजन