मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन 20 जनवरी को

Join Us

नर्मदापुरम/ कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुँचे इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय में प्रथम शिविर एवं द्वितीय शिविरों का आयोजन 18 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। तत्‍संबंध में सोमवार 20 जनवरी को  नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम के वार्ड 16 पीली खंती, वार्ड नं 17 नारायण नगर पुलिया के पास, वार्ड नं 18 शिव मंदिर गल्‍ला मंडी के सामने एवं वार्ड नं 19 काली मंदिर पुलयिा के पास आदमगढ में प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, नगर पालिका परिषद माखनगर के गांधी वार्ड 09 श्री रमेश मिश्रा के सामने प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक  नगर पालिका परिषद सोहागपुर के राजेंद्र वार्ड 07 बिहारी चौक राजेंद्र वार्ड एवं मातापुरा वार्उ 08 खेडापति मंदिर के पास मातापुरा वार्ड में प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 तक,    नगर पालिका परिषद पिपरिया के राधाकृष्‍णन वार्ड 18 वंश होटल के सामने एवं सरदार वार्ड 20 वंश होटल के सामने प्रात: 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक, नगर पालिका परिषद बनखेडी के डॉ हेडगेवार वार्ड 11 राधा कृष्‍ण मंदिर प्रांगण पुराना बाजार,  शहीद अब्‍दुल हमीद वार्ड 13 हनुमान मंदिर प्रांगण आंगनबाडी के पास एवं रानी दुर्गावती वार्ड 14 स्‍कूल के पास केमढाना रोड पर प्रात: 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक, नगर पालिका परिषद सिवनीमालवा के गोखले वार्ड नं 08 डे-केयर सिवनीमालवा एवं चन्‍द्रशेखर वार्ड नं 09 डे-केयर सिवनीमालवा में प्रात: 10:00 बजे से दोहपर 03:00 बजे तक एवं  नगरपालिका परिषद इटारसी के शिवाजी नगर वार्ड क्रं 27 दुर्गा मंदिर के पास एवं गुरूगोविंद सिंह नगर वार्ड क्र 28 मराठी स्‍कूल गणेश मंदिर के पास प्रात: 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक द्वितीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleस्वामी विवेकानंद जी की जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में संभाग स्तरीय व्याख्यान माला कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Next articleमुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन 20 जनवरी को