समेरिटंस स्कूल में जगन्नाथ प्रवेश योजना की तिथि 20 फरवरी तक बढ़ी

Join Us

कक्षा पहली से 12 वीं तक प्रवेश फीस में 50 प्रतिशत की छूट

नर्मदापुरम। समेरिटंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स में सत्र 2025.26 में प्री प्राइमरी कक्षाओं नर्सरी केजी वन और केजी टू में नवीन प्रवेश के लिए एडमिशन फीस नहीं ली जाएगी। जबकि कक्षा पहली से 12वीं तक की कक्षाओं में प्रवेष के लिए एडमिशन फीस में 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इस योजना का लाभ अब 20 फरवरी तक लिया जा सकेगा। योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। प्रवेश लेने वाले बच्चों को शिक्षण शुल्क नवीन सत्र 1 अप्रैल से ही देय होगा।

उक्त जानकारी देते हुए समूह के डायरेक्टर डा आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि समूह का मूल उद्देश्य बच्चों में संस्कारों और अध्यात्मिक चेतना का विकास रहा है। इसके लिए समूह के सभी विद्यालयों में विशेष गतिविधियों को आयोजन किया जाता है। पिछले साल अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला प्रवेशोत्वस योजना चलाई गई थी।

उन्होंने बताया कि समीपस्थ डोंगरवाड़ा गांव में जगन्नाथ भगवान की प्राण प्रतिष्ठा समूचे जिलेे और क्षेत्र के लिए शुभ मंगल का द्योतक है। आने वाले दिनों में यह पूरे देश की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बिंदु बनेगा। इसी बात को ध्यान में रखकर समूह के विद्यालयों में इस वर्ष जगन्नाथ जी महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्री प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए एडमिशन शुल्क में शत.प्रतिशत छूट और कक्षा पहली से 12वीं तक 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है।

Previous articleग्राम बड़ोदिया कला में श्रीमद्भागवत कथा जारी
Next articleमकर संक्रांति पर खरमास समाप्त, अब शुरू हो रही हैं वैवाहिक लग्न