नर्मदापुरम। डोलरिया। ग्राम बड़ोदिया कला में श्रीमद्भागवत कथा के छटवे दिवस की वेला में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। कथा वाचक आचार्य अभिनंदन जी महाराज के द्वारा व्यास गादी से भगवान श्रीकृष्ण व भगवान के अवतारों की कथा लीलाओं का वर्णन सुमधुर आवाज में संगीतमय कही जा रही है। छटवे दिन कथा व्यास द्वारा वृन्दावन धाम की महिमा सुनाई गई। कथा श्रवण करने बडी संख्या में धर्मप्रेमी भक्तगण पधार रहे। आयोजन कर्ता समस्त ग्रामवासी बड़ोदिया कला के द्वारा यह भागवत कथा का तीसरा वर्ष है। आचार्य पं अभिनदंन के द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से बृज चौरासी की कथा सुनाई गई। जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथा समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन होगा।







