रोटरी क्लब व डॉ सेठा डायलिसिस के मरीजों की सहायतार्थ करेंगे सार्थक पहल

Join Us

नर्मदापरम। रोटरी क्लब नर्मदापुरम द्वारा सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस के मरीजो के सहायतार्थ डायलिसिस मशीन की स्थापना की जा रही है। क्लब प्रवक्ता नरेंद्र गोयल द्वारा बताया गया कि डायलिसिस के मरीजो द्वारा बार बार डायलिसिस करवाने पर होने वाले खर्च को देखते हुए रोटरी क्लब नर्मदापुरम के सदस्यो का इस बाबत कुछ मदद करने की दिल से इच्छा थी। इस सम्बंध में डॉ अतुल सेठा के सहयोग से क्लब द्वारा सेठा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीन की स्थापना की गई है जिसका शुभारम्भ दिनांक 28 जनवरी को किया जा रहा है। यहाँ पर सभी मरीजो को डायलिसिस की सुविधा रियायती दरों ;लगभग लागत कीमत पर उपलब्ध करवाने की अनूठी पहल क्लब ओर डॉ सेठा के सहयोग से की जा रही है। । हमे विश्वास है कि हमारे इस प्रयास से डायलिसिस के मरीजो के डायलिसिस करवाने पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को हम कुछ कम कर पाएंगे । इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष शील सोनी, सचिव समीर हर्णे नरेंद्र गोयल राजीव जैन मनीष गुप्ता विकास अग्रवाल आशीष गुप्ता अमित अग्रवाल इत्यादि उपस्थित रहे।

Previous articleविचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समारोह नर्मदापुरम में होगा सम्पन्न
Next articleग्राम बड़ोदिया कला में श्रीमद्भागवत कथा जारी