विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समारोह की बैठक सम्पन्न
भोपाल (संदीप पंडा) । आज दिनांक 17 जनवरी 2025 को 22 विचित्र विला प्रोफेसर कॉलोनी भोपाल में विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समारोह समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बैठक की शुरूआत स्वर्गीय विचित्र कुमार सिन्हा जी एवं स्वर्गीय श्रीमती शिवरानी देवी जी के फोटो पर माल्यार्पण करके एवं दीपप्रज्जवलन करके किया गया । बैठक में विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समारोह समिति के सचिव श्री के.के.सक्सेना जी ने निरंतर 29 वर्षों से भोपाल में होने वाले समारोह का आयोजन नर्मदापुरम में किये जाने एवं नर्मदापुरम में उक्त समारोह की एक अलग से समिति बनाने का प्रस्ताव रखा। उक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति समारोह भोपाल के अध्यक्ष एडवोकेट श्री साजिद अली एवं समिति के अन्य सदस्यों ने समर्थन किया। साथ ही उक्त समारोह को 14 फरवरी 2025 को नर्मदापुरम में भव्यता के साथ कराने हेतु सहमति प्रकट की। उक्त बैठक में विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समारोह के अध्यक्ष एडवोकेट श्री साजिद अली, सचिव श्री के.के. सक्सेना, श्री महेश सक्सेना, श्री ललित जैन, श्री जी.के. छिब्बर, श्री आई.बी.शास्त्री, श्वेता पंड्या, श्री राजकुमार वर्मा, श्री उमेश राव घोलप, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री अशोक कुमार सोनी, दैनिक क्षितिज किरण के निर्देशक श्री विलक्षण सक्सेना,श्री वात्सल्य जैन, श्री राजेश मोहनियां, श्री निर्भय मीणा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।








