द चेम्पस फन स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव आज से

Join Us

विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं में विशेष उत्साह

नर्मदापुरम। द चेम्पस फन स्कूल में आज से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल प्राचार्य डाॅ आशीष चटर्जी, डायरेक्टर सुभाषीष चटर्जी ने बताया कि विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आज से प्रारंभ हो रहे है। जिसमें प्रथम दिवस विद्यार्थियों के बहुत सी प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा तथा द्वितीय दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। प्रथम दिवस 18 जनवरी को प्रतियोगिताएं होने के साथ ही पुरूस्कार वितरण समारोह 1 बजे से होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव रहेंगी। वहीं समारोह की अध्यक्षता स्कूल की समिति के अध्यक्ष पीके चटर्जी करेंगे। विशेष अतिथि शहर के वरिष्ठ डॉक्टर अतुल सेठा रहेंगे।

द्वितीय दिवस 19 जनवरी को वार्षिकोत्सव समरोह में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहेंगे। अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया करेंगी। विशेष अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन, सतपुड़ा टाईगर रिजर्व की डायरेक्टर श्रीमती राखी नंदा रहेंगी। वार्षिकोत्सव को लेकर स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षक शिक्षिकाओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से विशेष तैयारी हो रही है। प्राचार्य ने पालकों, मीडिया व अन्य गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आव्हान किया है।

Previous articleसरकारी नौकरों पर नहीं लग रही लगाम, जनप्रतिनिधियों को दिखा रहे ठेंगा, तबादला नीति में शिथिलता के चलते कर रहे मनमानी
Next articleप्रभारी मंत्री कलेक्टर की बैठक पहले हो गई नगर पालिका को बाद में याद आया