नर्मदा जयंती, रामजीबाबा मेला:
नपा के सामान्य सम्मेलन में नर्मदा जयंती, रामजीबाबा मेला, नर्मदा लोक कारीडोर, और विकास कार्य पर जोर
’रामजी बाबा मेले में एक सप्ताह पहले दुकानें आवंटित करने का लिया निर्णय
नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद का विशेष सम्मेलन शुक्रवार को नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक् में नर्मदा जयंती, रामजीबाबा मेला, नर्मदा महालोक कारीडोर के साथ वार्डों में विकास कार्य पर जोर दिया गया। पक्ष प्रतिपक्ष के पार्षदों ने कुछ बिंदू उठाए। कुछ नौंक झौक भी हुई। पिछले दिनों कलेक्टर सभाकक्ष में नर्मदा जयंती रामजीबाबा मेला को लेकर बैठक हो चुकी है। उसके बाद नपा में बैठक हुई।
बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया सहित सभापति गण पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक में रखे गए 14 प्रस्ताव सहित 6 अन्य प्रस्ताव पर विचार विमर्श हुआ। बैठक में शहर के वार्डों में स्वच्छता को लेकर चर्चाएं हुई। पार्षदों ने साफ सफाई को लेकर सवाल किए। पार्षदों को वार्ड में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों की सूची पढ़कर बताई गई।
पीआईसी के निर्णय रखे गए
पीआईसी की बैठक में पारित हुए निर्णयों के अनुमोदन किए गए। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस नियमानुसार मनाई जाएगी। अमृत 2.0 योजनांतर्गत ओएचटी बनाने हेतु पुराने तहसील के पास स्थित पुरानी पानी की टंकी एक टंकी से लगा जल प्रदाय का जीर्ण.शीर्ण स्टोर को तोड़ने की स्वीकृति। ट्रेंचिंग ग्राउंड की भूमि के उपयोग के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। नर्मदा लोक कॉरीडोर निर्माण हेतु राशि 20,00 करोड़ की डीपीआर स्वीकृत। बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय एवं दुकानें हटाने तोड़ने का प्रस्ताव। भोपाल चौराहा पर नगर पालिका की पूर्व निर्मित चुंगी चौकी हटाने का प्रस्ताव। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत शहर के विभिन्न स्थानों में नाला निर्माण राशि 15,00 करोड़ की डीपीआर स्वीकृति हेतु प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। वार्षिक बिल्डिंग मटेरियल की दरों के अनुमोदन कायाकल्प योजनांतर्गत वार्ड क्र 32 में खोजनपुर में एनएच.69 भोपाल रोड से कब्रिस्तान रोड जो कृषक की भूमि से गुजरती है। कृषकों की प्राप्त अनापत्ति एवं वार्डवासियों की रोड की मांग पर भविष्य में मुआवजा न लेने की सहमति पर रोड बनाने का प्रस्ताव पारित हुए।
अमृत 2.0 योजनांतर्गत
ग्वालटोली में प्रस्तावित खंडहर भवन पर टंकी निर्माण के स्थान पर बंगाली कॉलोनी स्थित नगर पालिका का निर्माण पर सर्वसम्मति से पारित। सरस्वती नगर रसूलिया के स्थान पर कंचन नगर में टंकी निर्माण होगा। बीटीआई रोड के स्थान पर दशहरा मैदान पर ओएचटी निर्माण प्रस्ताव और वार्ड क्र 05 मुख्य बाजार स्थित जय स्तंभ के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
पार्षद संतोष उपाध्याय कहा कि नर्मदा लोक की डीपआर में इतनी राशि खर्च क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि नपा की निधि का दुरूपयोग मत करो जो ेजायज वैसा कार्य किया जाए। रोड पर रोड बनाने की बजाए जहां पर रोड नहीं है वहां बनाए जाएं। किसी को व्यक्तिगत फायदा नहीं पहुंचाया जाए।
सफाई को लेकर- पार्षद दीपिका राठौर ने सवाल किए। पार्षद राजकुमारी मेषकर ने टंकी ऊपरी सहत पर अच्छे से बनाने की बात कही।







