मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर में हजारों हितग्राही हुए आज लाभांवित

Join Us

संत रविदास, चितरंजन दास, अशफाक उल्ला खॉं वार्ड और सामुदायिक भवन धनवंतरी नगर में आयोजित किये गए शिविर

जबलपुर। प्रदेश सरकार हर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने संकल्पित है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेनें हर पात्र लोगों के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हर पात्र हितग्राही को इसका लाभ मिल सके उक्त उद्गार आज पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इन्दू और उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉं अभिलाष पाण्डे ने आयोजित जनकल्याण शिविर में व्यक्त किये।
संभाग क्रमांक 1 गढ़ा, 14 विजय नगर, 15 सुहागी एवं 16 नया भानतलैया के अंतर्गत संत रविदास, चितरंजन दास, अशफाक उल्ला खॉं वार्ड एवं सामुदायिक भवन धनवंतरी नगर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जनकल्याण शिविर में हजारों हितग्राहियों को पात्रता पर्ची वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृत पेंशन पत्रों का वितरण, हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना, संबल श्रमिक कार्ड, एवं पी एम स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत शिविर में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में देवजी नेत्रालय के सहयोग से नेत्र जाँच एवं अन्य सामान्य रोगों की जाँच के लिए विशेष शिविर लगाया गया एवं हितग्राहियों को लाभांवित किया गया।
इस अवसर पर संत रविदास वार्ड शिविर में एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, पार्षद योगेन्द्र उईके, लखन देवानी, विजय बघेल, कुनाल पटैल, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सहा.राजस्व निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव, नीरज जैन, योजना लिपिक रश्मि साहू, रोमेश राठौर, चितरंजन दास वार्ड शिविर में एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, वार्ड पार्षद प्रमोद पटेल, मंडल अध्यक्ष अमित राय, अपर आयुक्त श्रीमति अंजू सिंह, संभागीय अधिकारी सुदीप पटेल, शिविर प्रभारी मन्नू पटेल, योजना लिपिक राजेश चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी परस्ते, अशफाक उल्ला खॉं वार्ड शिविर में वार्ड पार्षद वकील अहमद अंसारी, मतीन अंसारी, जनप्रतिनिधि गुलाम सरवर, कुंजी जौहरी, किशोर भाई, राजा भाई, टिकेन्द्र यादव, रिजवान अंसारी, मनीष शिवहरे, गोपाल चौधरी, अकील अंसारी, अनवर हापिज, असलम आजाद, फरहान अंसारी, अताउर रहमान अंसारी, अयाज अंसारी, राजुल दुबे, इमरान, शीला बानो तथा संभागीय अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह उइके, राजस्व निरीक्षक सुश्री गीता नेटी, वार्ड प्रभारी कृष्णा प्रताप प्रजापति, योजना लिपिक कमलेश अहिरवार, उपयंत्री अंकित चौधरी, दिनेश कुमार ठाकुर, अभिषेक रैकवार, तनवीर अहमद, नईम अख्तर, रविन्द्र सेन, मकसूद अहमद, सुनील साहू, शत्रुंजय सिंह, नितिन साहू, शरद यादव, सचिन कोरी, रिजवान मंसूरी, सोयफ खान, मोहित तिवारी, राम कुमार धुर्वे, सैयद नजीर अली, स्वालिया बानो, फैजान मंसूरी, रेखा सेन, खुशी केशरवानी, गोपाल खटीक, सुजीत साहू, सामुदायिक भवन धनवंतरी नगर में संभागीय अधिकारी कृष्णपाल रावत तथा सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

Previous articleस्कूटर वाले विधायक का किया स्वागत
Next articleसरकारी नौकरों पर नहीं लग रही लगाम, जनप्रतिनिधियों को दिखा रहे ठेंगा, तबादला नीति में शिथिलता के चलते कर रहे मनमानी