जबलपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से कई बार के विधायक रहे एवं हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) रहे , स्कूटर वाले विधायक के नाम से प्रसिद्ध कुलदीप सिंह जुनेजा का नगर आगमन हुआ।
अल्पसंख्यक विभाग के कांग्रेस जनों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया व वर्तमान राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दलवीर सिंग जस्सल, सुमन कुमार जैन, संजय वर्मा, राजकुमार जैन, शाकिर कुरैशी, श्रीमती हूर बी, अतुल जोसफ, नेकराम पटेल, कृष्णा गुप्ता, मोहित वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।








