विभिन्न हिन्दूवादी संगठन, समितियां और संस्थाएं होंगी शामिल
———————
जबलपुर। संस्कारधानी के विभिन्न हिन्दूवादी संगठन, समितियां व संस्थाओं के संयुक्त तत्वावाधान में सनातन धर्म पद यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। यह पदयात्रा सनातन एकता मंच एवं सभी सनातनी संगठन के बैनर तले 19 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक निकाली जाएगी।
सनातन धर्म पदयात्रा सिविक सेंटर, करमचंद चौक, तुलाराम चौक, अंधेरदेव, कमानिया गेट, बड़ा फु हारा, लार्डगंज, सुपर मार्केट, मालवीय चौक होते हुए पुन: वन्दे मातरम चौक सिविक सेंटर में पहुंची, यहां पर एक संबोधन उपरांत यात्रा का समापन होगा। जिसमें एक कदम सनातन हिन्दू राष्ट्र की ओर, अभी नहीं तो कभी नहीं, छुआ छूत की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई सहित अन्य के नारे से सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम किया जाएगा। सनातन धर्म पद यात्रा के संबंध में विगत दिवस बल्देवबाग में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी संगठनों, समितियों, संस्थाओं व विभिन्न समाज के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। जिन्होंने इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।








