भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में वर्ष 2016 में शिवराज सिंह सरकार द्वारा बनाई पर्यटन नीति ही यथावत रहेगी। मोहन सरकार ने इसी नीति को आगामी पांच वर्ष तक प्रभावी रखने का निर्णय लिए हैं। वर्ष 2019 में कमल नाथ सरकार ने इसमें आंशिक बदलाव किया था, इसके बाद अब तक बदलाव नहीं किया। दरअसल, शिवराज सरकार ने जो नीति तैयार की गई थी। यह अवधि समाप्त हो चुकी है। इसे देखते हुए सरकार ने नीति की आगामी संशोधन तक जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पर्यटन नीति में 19 पर्यटन परियोजनाएं स्वीकृत हैं।
इसमें कई गतिविधियां भी शामिल हैं।








