नर्मदापुरम। नपा द्वारा रैन बसेरों में विशेष इंतजाम किए गए और चौक चौराहों पर अलाव जलाए गए एक दिन पूर्व घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था।
नपा ने की विशेष व्यवस्था
श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नगरपालिका द्वारा घाटों पर चॉक चौबंद व्यवस्था की गई थी। अलसुबह स्रान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर अलाव जलाए गए। मां नर्मदा के घाटों पर हाका दल अतिक्रमण दल और स्वच्छतादूतों की टोली मौजूद रही। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों का पालन करते हुए नपा की सभी टीमें अपने अपने कर्तव्य स्थल पर मुस्तैद रही।
’कंट्रोल रूम से विशेष सुरक्षा
मकर संक्रांति पर्व पर एक दिन पहले ही नगरपालिका द्वारा अलाव जला दिए गए थे। घाटों पर संक्रांति का पर्व लेने के लिए रुके हुए श्रद्धालुओं ने अलाव का सहारा लिया। वहीं कंट्रोल रूम से सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर उदघोष किए जा रहे थे। स्वच्छता अभियान के तहत घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी।






