नर्मदापुरम। समेरिटंस ग्रुप के विद्यालयों में मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सांदीपनी परिसर नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किएए जबकि प्रमोद शर्मा ने पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक एकता और समन्वय का संदेश देता है। समूह में पिपरिया और सोहागपुर विद्यालय में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर सूर्य ओर पतंग बनाई।






