भोपाल, (आरएनएस)। करोंद इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जा कर काटी जा रही कॉलोनियों में शनिवार को नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। नगर निगम ने बुलडोजर में बनी सीसी रोड्स को जेसीबी मशीनों से उखाड़ दिया ओर बाउंड्रीवाल दहा दी। जिला प्रशासन अधिकारियों की अगुवाई और पुलिस बल की मौजूदगी में निगम अमले ने यह कार्रवाई की। निगम अमले ने अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अवैध छप्पर, दुकानें और अन्य प्रकार के अतिक्रमणेां को हटाया। अमले ने एक ट्रक रेत, गिट्टी और सात ट्रक अन्य प्रकार का सामान जब्त किया। इसके साथ ही बिट्टन मार्केट चौराहे से मनीषा मार्केट तक अतिक्रमण और अवैध निर्माण को भी हटाने की कार्रवाई की गई।








