लॉ के छात्र पर जानलेवा हमला, 5 युवकों ने सुए से छेद डाला शरीर; डॉक्टरों को निकालनी पड़ी किडनी

Join Us

नोएडा (आरएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्रौद्योगिकी संस्थान में पांच युवकों ने एक लॉ के छात्र पर बर्फ तोडऩे वाले सुए से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी एक किडनी निकालनी पड़ी है। वह अभी भी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र कनव नेगी, जो मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला है और नोएडा के सेक्टर 105 में रहता है, त्रहृढ्ढञ्ज में सेमेस्टर एग्जाम देने आया था। एग्जाम से पहले वह अपनी कार में बैठकर तैयारी कर रहा था। तभी पांच युवक वहां आए और उससे उसका नाम पूछा। नाम पता चलते ही युवकों ने कनव के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और फिर उसे कार से बाहर खींचकर बर्फ तोडऩे वाले सूजे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र के पेट, पीठ और कंधे पर कई बार सूजा घोंपा।हमले में कनव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। सूजे के वार से उसकी एक किडनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे डॉक्टरों को निकालना पड़ा। छात्र की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

Previous articleडोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी न्योता, विदेश मंत्री एस जयशंकर जाएंगे अमेरिका
Next articleसरसों के तेल को लेकर पति-पत्नी के बीच तलाक तक पहुंच गई नौबत, फिर ऐसे हुआ समझौता