चंदनपुरा इलाके में बाघों के मूवमेंट से फैली दहशत, विभाग ने बंद किया रास्ता

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। चंदनपुरा जागरण लेक सिटी और मदरबुल फार्म इलाके में बाघों की मौजूदगी ने दशहत फैला दी है। बीते 24 घंटों में बाघों ने दो गायों का शिकार किया है। इसके बाद वन विभाग ने एहतियातन चंदनपुरा इलाके की सडक़ को बंद कर दिया है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। गत दिवस सुबह जागरण लेक सिटी के पास सडक़ पर अचानक दो बाघों के दिखने से एक एसयूवी चालक घबरा गया ओर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शी राजेश जैन ने बताया कि इलाके में एक बड़ा और एक छोटा बाघ घूम रहा है। जिससे लोगो में डर का माहौल व्याप्त है।

Previous articleएमवीएम में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन, स्टूडेंट्स ने बनाए मॉडल
Next articleप्रदेश की पहली माइक्रोबायोलॉजी लैब अधूरी