स्‍वामी विवेकानंद जी के जन्‍म दिवस ‘’युवा दिवस’’ के अवसर पर सेठानी घाट पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का आायोजन आज

Join Us

नर्मदापुरम/ जिला प्रशासन एवं स्‍कूल शिक्षा विभाग नर्मदापुरम के तत्‍वधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्‍वामी विवेकानंद जी के जन्‍म दिवस ‘’युवा दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी रविवार को प्रात: 09 बजे से सेठानी घाट पर आयोजित किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 09 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण एवं सूर्य नमस्कार हेतु अपेक्षित दूरी पर पक्तिवद्ध होने उपरांत प्रातः 9.20 बजे मुख्य अतिथि तथ अन्य जनप्रतिनिधियो का आगमन होगा। प्रात: 9.28 बजे माँ सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मुख्य अतिथि का स्वागत किया जाएगा। तथा आकाशवाणी मध्यप्रदेश के सभी केन्द्रों से सीधा प्रसरण प्रातः 9.30 से 10.15 बजे तक राष्ट्रगीत वन्देमातरम्,  स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, मान. मुख्यमंत्री जी का संदेश एवं सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जाएगा।

Previous articleसहायक संचालक कृषि ने किसान के साथ किया अभद्र व्यवाहर किसान संगठन ने ज्ञापन सौंपा
Next articleलाडली बहना योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन आज