नर्मदापुरम/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को माह जनवरी 2025 की मासिक आर्थिक सहायता राशि अंतरण कार्यक्रम का आयोजन 12 जनवरी 2025 को काला पीपल शाजापुर में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का लाईव वेबकास्ट एवं दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण किया जायेगा। तत्संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सौजान सिंह रावत ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नर्मदापुरम, समस्त नगरपालिका अधिकारी नर्मदापुरम एवं समस्त परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम को निर्देशित किया है कि उक्त राज्य स्तरीय कार्यक्रम को प्रत्येक जिले में एक मुख्य कार्यक्रम स्थल सहित जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाया जाए। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर लाडली बहना योजना की हितग्राही महिलाये, लाडली बहना सेना तथा शौर्यादल की सदस्य, लाडली लक्ष्मी की बालिका हितग्राही (15 वर्ष से अधिक आयु), स्वयं सहायता समूहों की महिलायें विशेष रूप से सम्मिलित किया जाए। तथा जिले में प्रत्येक स्तर पर महिला सशक्तिकरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को दिखाने एवं विशेष कार्यक्रम समारोहपूर्व एवं उत्साह के साथ आयोजन कराना सुनिश्चित करें।






