नर्मदापुरम। गत दिनों एक सहायक संचालक कृषि के द्वारा किसान के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने से भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष राजेश दीवान मंत्री गोपाल मीना सहित संगठन के वरिष्ठ प्रवक्ता उदय कुमार पांडेय ने बताया कि शिवपुर निवासी किसान गोपाल मीना के साथ सहायक संचालक कृषि चेतन मातीखाय के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए पीडित किसान को न्याय दिलया जाए नहीं तो भारतीय किसान संठ न्याय पाने के लिए स्वयं पअपने स्तर पर कार्रवाई करने हेतु स्वतंत्र होगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।






