संभागीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में आज चुना जाएगा नर्मदा रत्न 2025

Join Us

नेहरू पार्क के सामने गार्डन में आज शाम 6 बजे से होगा आयोजन

नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल एवं जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन नर्मदापुरम के तत्वावधान में आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नेहरू पार्क के सामने स्थित गार्डन के फेस .2 में स्वर्गीय आंनद सोलंकी मेमोरियल संभाग स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप नर्मदा रत्न 2025 का आयोजन शाम 6 बजे से किया जाएगा। जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन सचिव विजय दिवोलिया ने बताया कि संभागीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में आज नर्मदा रत्न 2025 आज चुना जाएगा साथी ही नर्मदापुरम संभाग के 50 से अधिक बॉडी बिल्डर अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन देशभक्ति गीतों पर करेंगे। प्रतियोगिता में मास्टर्स व मैन फिजिक कैटेगरी की चैंपियनशिप भी होगी। नर्मदापुर युवा मंडल के मनीष परदेशी ने बताया कि चैंपियनशिप में विजेताओं को चमचमाती ट्राफियां व नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही बेस्ट पोजर, बेस्ट इम्प्रूव बॉडी, बेस्ट मस्कुलर मैन का विशेष खिताब भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे पहले नर्मदापुरम की खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में युवा बॉडी बिल्डरों की कलात्मक शरीर साधना को देखने पहुचेंगे।

Previous articleविकास पटेल सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित
Next articleसहायक संचालक कृषि ने किसान के साथ किया अभद्र व्यवाहर किसान संगठन ने ज्ञापन सौंपा