विकास पटेल सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Join Us

कृषि विस्तार अधिकारी संघ के चुनाव हुए

नर्मदापुरम। कृषि विस्तार अधिकारी संघ की जिला शाखा के निर्वाचन की प्रक्रिया संगठन के प्रांत के द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार चौरे की उपस्थिति में निर्वाचन हुए।। कृषि विस्तार अधिकारी संघ निर्वाचन की बैठक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड नर्मदापुरम कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सातों विकासखंड के अध्यक्ष विकासखंड प्रतिनिधि एवं कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत रूपरेखा के संबंध में निर्वाचन अधिकारी चौरे के द्वारा उपस्थित समस्त कृषि विकास अधिकारियों को अवगत करया गया। एवं संविधान की नियमावली के अनुसार संगठनात्मक जानकारी से भी सदस्यों को अवगत कराया गया। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर सभी पदाधिकारी से चर्चा कर सर्वसम्मति से विकास पटेल को जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

जिला सचिव पूनम पवार कोषाध्यक्ष बृजेश उईके कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार उईके प्रांतीय प्रतिनिधि राजकुमार दोहरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके उईके सुनील बरडे उपाध्यक्ष दीपक बंसे नारायण जाटव सुश्री प्राची शर्मा सुश्री रूपल राजपूत सह सचिव राहुल पहाड़े प्रचार मंत्री बृजपाल उईके संगठन सचिव दीपक चौरे विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य पीडी जाटव राजेश रिछारिया सुश्री पूजा पटेल सुश्री गौरी नंदा गुहे रामनाथ चंदेले लोकेश भलगाया को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित कृषि विकास अधिकारी साथियों ने स्वागत कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिले के उपस्थित सभी कृषि विस्तार अधिकारियों ने सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संपादित करने पर निर्वाचन अधिकारी राजेश चौरे के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास पटेल ने कर्मचारी हित में संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आश्वासन साथियों को दिया सचिव पूनम पवार ने चुनाव प्रक्रिया में उपस्थित वरिष्ठ साथी बदन सिंह तोमर प्रभात पांडे राजेंद्र ठाकुर, किशोर उमरे, राजेश रिछारिया एवं उपस्थित कृषि विकास अधिकारी साथियों के सहयोगात्मक संगठन हितैषी रवैया के लिए आभार व्यक्त किया।

Previous articleभाजपा शासन काल में नौकरशाही के रूतबे बढ़ते जा रहे हैं-शर्मा
Next articleसंभागीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में आज चुना जाएगा नर्मदा रत्न 2025