काटजू के अधीक्षक और दो डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। टीटी नगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर काटजू अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनंदा जैन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. केलू ग्रेवाल और अधीक्षक प्रवीण सिंह पर इलाज में लापरवाही से मौत मामले में केस दर्ज किया है। अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई थी। फरियादी ने परिवार दायर किया था। पुलिस के अनुसार 14 मई 2023 को सिवनी मालवा निवासी रीना गौर (38) नसबंदी का ऑपरेशन करवाने के लिए काटजू अस्पताल आई थी, जहां उसकी मौत हो गई। रीना का ढाई साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। पति अविनाश गौर के अनुसार, ऑपरेशन के पहले रीना स्वस्थ्य थीं। ऑपरेशन के बाद अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बताया कि रीना की मौत हार्ट अटैक से हो गई। पति का आरोप है कि ऑपरेशन के दोरान एनेस्थीसिया देने में लापरवाही बरती गई, जिससे पत्नी की जान चली गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए।

Previous articleबड़ा तालाब में डूबा है प्राचीन नगर, पानी के अंदर हो सर्वेक्षण
Next articleभारतीय मूल की इस नेता को बनाया जा सकता हैं कनाडा का प्रधानमंत्री