एचएमपीवी : सर्दी-जुकाम के मरीजों पर नजर रखने के निर्देश

Join Us

भोपाल, (आरएनएस)। कोरोना के बाद अब एक और नए वायरस ह्यूुमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) ने लोगों को आशंकित कर दिया है। इस वायरस को लेकर जहां लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों ने भी सभी अस्पतालों को तैयारी पुख्ता करने को कहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है एचएमजीपीवी से डरने की जरूरत नहीं है। वह करीब 25 साल पुराना वायरस है ओर हर साल एक्टिव होता है। थोड़ी सी सकर्तकता से इसे बचा जा सकता है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी ने इस संबंध में सभी सीएमएचओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि अस्पतालों में संसाधनों की व्यवस्था बनाए रखें।

Previous articleनाथ के करीबी की सीएम मोहन से मुलाकात, मचा हंगामा
Next articleबड़ा तालाब में डूबा है प्राचीन नगर, पानी के अंदर हो सर्वेक्षण