भोपाल(आरएनएस)। सरकारी कामों में लापरवाही की बानगी देखनी है तो हमीदिया अस्पताल आएं। यहां कैथलैब की शिफ्टिंग के लिए बीते एक साल में चार बार प्लान बदल चुका है। यही नहीं, पांच बार डेडलाइन भी बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन शिफ्टिंग का काम शुरु तक नहीं हुआ। अब छठी बार डेडलाइन तय की गई है। अधिकारी 15 जनवरी तक शिफ्टिंग शुरु होने की बात कह रहे हैं। बीते साल हमीदिया अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को तोडऩे के दौरान उड़ रही धूल के चलते कैथलैब् बंद करनी पड़ी थी। मलबा भी कैथलैब के रास्ते में पटक दिया था। उसके चलते तीन महीने तक लैब बंद रही। हाई के ऑपरेशन बंद रहने से मरीज परेशान हो रहे थे। इस बार डिप्टी सीएम ने तीन महीने में कैथलैब को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को हुई विभागीय बैठक में कैथलैब की शिफ्टिंग पर चर्चा हुई। अब 15 जनवरी डेडलाइन तय की गई है। नई कैथलैब ब्लॉक-एक के थर्ड फ्लोर पर तैयार होनी है।








