भोपाल (आरएनएस)। सोमवार को सीएम के जनता दरबार में प्रदश्ेा भर से लोग पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से मिलने लोग पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनुपस्थिति में अफसरों ने लोगों के आवेदन लिए और समस्याओं के जल्दी समाधान की बात कही। कुछ लोग सीएम से न मिल पाने के कारण निराश नजर आए। बता दें कि भाजपा में सीएम हाउस में सीएम डॉ. मोहन यादव के जनता दरबार की खबर सुनकर प्रदश्ेा भर से लोग मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान लोग पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य शिकायतें लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। कटारा हिल्स निवासी साधाना गौतम ने बताया कि वे मूलत: मैहर के लटा गांव को रहन वाली है। उनके भाई ने भोपाल के कटारा हिल्स में फ्लैट खरीदा था। पर बिल्डर ने भाई की हत्या करवा दी। वे भाई के फ्लैट में रहते हैं, तो आए दिन गुंडे उन्हें धमकाते रहते हैं। इसकी कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा।








