सभी अधिकारी अधिक से अधिक शिविर में शामिल होवे

Join Us

सभी अधिकारी अपने विभागीय निरीक्षण की संख्या बढ़ाए

नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश

नर्मदापुरम/नर्मदापुरम संभाग कमिश्‍नर  के जी तिवारी ने संभागीय समय सीमा की बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत जगह-जगह आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक अपनी सहभागिता निभाएं। अधिक से अधिक शामिल होकर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करें। कमिश्‍नर श्री  तिवारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी विभागीय निरीक्षण की संख्या भी बढ़ाए और अपने स्कूल आंगनबाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,  रेन बसेरो,  उपार्जन केंद्रों आदि का निरीक्षण सतत रूप से करते रहें। कमिश्‍नर ने सहायक संचालक नगरी प्रशासन श्री नवनीत पांडे को निर्देश दिए कि वह संभाग के सभी जिलों के सभी रेन बसेरो में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कमिश्‍नर श्री तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा गत दिवस किए गए निरीक्षण में रेन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई गई थी। कमिश्‍नर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सतत रूप से स्कूलों कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेन बसेरों, धान उपार्जन केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण किया जाए। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि अधिकारी ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान यथासंभव रात्रि विश्राम भी ग्राम पंचायत में करें। कमिश्‍नर ने कहा कि किसानों को मूंग की फसल के अलावा अन्य फसल लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि गत वर्ष और इस वर्ष मूंग फसल का डाटा अधिकारी एकत्रित करें। उन्होंने समय सीमा के पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कमिश्‍नर श्री तिवारी ने संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय मान वेतनमान का भुगतान प्रारंभ है लेकिन कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर कर्मचारियों की गोपनीय चरित्र वाली को खराब किया जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है ऐसी स्थिति निर्मित ना हो।

कमिश्‍नर ने निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में कर्मचारियों की मदद की आवश्यकता है,  ऐसे प्रकरण में अधिकारी कर्मचारी की मदद अवश्य करें। कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की समाचार पत्रों में निर्माण कार्य से संबंधित नकारात्मक खबरों पर अधिकारी संज्ञान अवश्य लें, यदि खबर गलत है तो उसका प्राथमिकता से खंडन भी करवाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने हरदा बैतूल एवं नर्मदापुरम में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूलों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कमिश्‍नर ने सभी जिला खनिज अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खनिज के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावशील कार्रवाई करें। बताया गया की नर्मदा पुर में 27 बैतूल में 17 एवं हरदा में 13 प्रकरण पर ऐसी कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा करते हुए कमिश्‍नर ने निर्देश दिए की लगाए गए पौधे के साथ द्वितीय एवं तृतीय फोटो खींचकर उसे पोर्टल में अपलोड किया जाए।

कमिश्‍नर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों से शिविर में जाने का फीडबैक भी लिया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में मुख्यतः संबल योजना, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास,  राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनका निराकरण प्राथमिकता से किया गया है।

 कमिश्‍नर निर्देश दिए की सीपीग्राम से संबंधित सभी शिकायत पोर्टल से निकालकर उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मत्स्य एवं पशुपालन क्रेडिट कार्ड के संबंध में निर्देश दिए कि जहां-जहां क्रेडिट कार्ड का वितरण हो चुका है ऐसे गांव की सूची अधिकारी अपने पास रखें एवं उन ग्रामों का भ्रमण करते समय क्रेडिट कार्ड का वेरिफिकेशन अवश्य करें।

समय सीमा की बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री जीसी दोहर, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर एवं सभी संबंधित संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleबच्चों में पतंगबाजी का शौक बढ़ा
Next articleकलेक्टर एवं प्रशासक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, होशंगाबाद की पहल के बाद बैंक की वित्तीय स्थिति में सुधार, नाबार्ड से सस्ती दरों पर ऋण प्राप्त