नर्मदापुरम। मकर संक्रांति पर्व के पास आते ही पतंगबाजी जमकर हो रही है। गुजरात में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी का विशेष प्रचलन है। जिस प्रकार गुजरात के गरबे का असर वासियों पर बहुत ज्यादा दिखता है। उसी प्रकार गुजरात की पतंगबाजी का भी असर कुछ वर्षों से तेज होता जा रहा है। विशेष कर बच्चों में जमकर पतंगबाजी हो रही है। इन दिनों आसमान पर रंग बिरंगी पतंगें छाई हुई है। बच्चों में भी विशेष उत्साह बना हुआ है। हर तरफ पतंग उड़ाने वाले दिख रहे हैं। मंगलवार को नर्मदा तट पर अनेक लोग पतंग उड़ाते हुए नजर आ रहे थे। मकर संक्रांति के अवसर पर और ज्यादा पतंग उढ़ाई जाएंगी। शहर में जिन दुकानों पर पतंग मिलती है वहां पर बच्चों के समूह पतंग खरीद रहे हैं। पतंग उड़ा रहे अंशुल ने बताया कि उसने मंजा स्वयं बनाया है वह पूरी सावधानी से पतंग उड़ाता है। उसके साथ ही अनेक दोस्त पतंग का मैच करते हुए एक दूसरे की पतंग काटने का प्रयास कर रहे हैं।






