मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन 06 जनवरी को

Join Us

नर्मदापुरम/कलेक्‍टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं का पूरा लाभ उसके वास्तविक रूप से पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुँचे इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकाय में प्रथम शिविर एवं द्वितीय शिविरों का आयोजन 18 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है।तत्‍संबंध में सोमवार 06 जनवरी को नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम  के वार्ड 24 रसूलिया फौजदार पेट्रोल पंप के सामने एवं वार्ड नं 26 काली मंदिर जुमेराती में प्रात: 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक प्रथम चरण शिविरों का आयोजन तथा नगर पालिका परिषद इटारसी  के वार्ड क्रमांक 07 अम्‍बेडकर नगर शनि मंदिर के पास पुरानी इटारसी एवं वार्ड क्रमांक 08 सुदामा नगर शासकीय बालक शाला पीपल मोहल्‍ला में प्रात: 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक द्वितीय चरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Previous articleउद्यमी ने अपनी लगन से बदली किस्मत कॉर्न पफ उद्योग से कमा रहे लाखों
Next articleसैलानियों ने चखा, मिलेट्स से बने उत्पादों का स्वाद