उद्यमी ने अपनी लगन से बदली किस्मत कॉर्न पफ उद्योग से कमा रहे लाखों

Join Us

नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले के इटारसी तहसील के युवा उद्यमी संकेत सेंगर ने इटारसी में शासन की योजना पीएमएफएमई योजना अंतर्गत कॉर्न पफ बनाने की खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित की हैं। संकेत सेंगर इसके साथ ही जीएसटी एवं इनकम टैक्‍स सलाहकार का काम भी करते है। उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती रीता उइके ने बताया कि संकेत सेंगर की रुचि शुरू से कॉर्न पफ व्यापार की ओर थी। और इसके पीछे कारण यह था कि उन्होंने हमेशा से देखा कि इटारसी के आसपास के क्षेत्र में मक्का का उत्पादन बढ़ रहा हैं साथ ही आजकल लोगों को कॉर्न बेस्ड स्नैक्स बहुत पसंद आ रहे हैं, जो कि एक सफल व्यापार के लिए जरूरी हैं। फरवरी 2024 में संकेत सेंगर को खाद्य प्रसंस्करण इकाई हेतु ऋण राशि 19 लाख 78 हजार 506 रूपये एचडीएफसी  बैंक से स्वीकृत हुई थी। प्राप्‍त ऋण राशि से संकेत सेंगर ने 7 मशीनें खरीदी, जिनमें से मुख्यतः रोस्टर,  ग्राइंडर एवं पैकेजिंग मशीनें हैं। संकेत सेंगर ने सेंगर पफ के नाम से दिनांक 15 अप्रैल 2024 को सफलता पूर्वक खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की। संकेत सेंगर को इकाई स्थापित होने से 2 महीने के बाद से ही प्रति माह 20 से 30% की आय प्राप्‍त हुई तथा कुल 6 महीनों में कॉर्न पफ के इस व्यापार से उन्‍होने 80 लाख रूपये का (Turn over) प्राप्‍त किया हैं। संकेत सेंगर का लक्ष्य अब इस कॉर्न पफ के व्यापार से प्रति वर्ष 3 करोड़ का वार्षिक टर्न ओवर प्राप्‍त करना हैं,  जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। संकेत सेंगर ने कॉर्न पफ के व्यापार से 42 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया हैं तथा 50 से 60 लोगों को भी अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दिया है।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleमुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन 06 जनवरी को