नर्मदापुरम। नगर उपाध्यक्ष श्री प्रखर राज शर्मा द्वारा बताया गया कि नर्मदापुरम में गुरूवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला नर्मदापुरम द्वारा शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया । जिसमें हिंदू समाज ने बढ़.चढ़कर सहयोग लिया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का पथ संचलन एस एन जी स्टेडियम से होते हुए इंदिरा चौक समरसता से बालागंज जुमराती हलवाई चौक सराफा चौक से होते हुए सेठानी घाट पर नर्मदा जी की पूजा अर्चना कर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में आंवली घाट से पधारे संत प्रांतीय अधिकारी जिला कार्यकारिणी नगर कार्यकारिणी एवं ग्रामीण कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।







