नर्मदापुरम। नपा मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया है कि कर्मचारियों के जीवनकाल में प्रथम नियुक्ति सेवा व सेवानिवृत्त समय दो महत्वपूर्ण खुशी के पल होते है लेकिन नगरपालिका में इन पलों का कोई भी महत्व नहीं है क्योंकि वर्तमान समय में नगरपालिका में जो सीएमओ पदस्थ हैं उनके द्वारा माह प्रतिमाह अपनी हठधर्मिता का परिचय देकर जो अपमानजनक नीति कर्मचारियों के सेवानिवृत्त के समय अपनाई जा रही है वह दुखद व सोचनीय है दिसंबर माह के अंत में मेरी जानकारी के अनुसार दो नियमित कर्मचारी जिसमें पंप चालक श्री बाबूराव परीटए वार्ड सफाई जमादार श्री चौरे सेवानिवृत्त हुए हैं इनको स्थापना शाखा के बाबू के द्वारा सेवानिवृत्त से संबंधित दस्तावेज दिये जाते हैं जबकि संस्था प्रमुख के द्वारा संबंधित दस्तावेज देते समय हार फूल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया जाता है छाया चित्र भी लिए जाते हैं परंतु बड़े ही दुख का विषय है कि जिन कर्मचारियों के द्वारा संस्था में पदस्थ रहकर अपने जीवन काल के तीस चालीस वर्ष देकर सेवाभाव से कार्य किया है उनके सम्मान में पांच रुपए कि फूल कि माला से कर्मचारियों का स्वागत सम्मान न करके अपमान जनक रवैया अपनाकर सेवानिवृत्त कि विदाई दी जाती है ऐसा व्यवहार संस्कार व संस्कृति पर सवाल खड़े करता है इसके पहले नगरपालिका के राजस्व विभाग में कार्यरत सहायक राजस्व निरीक्षक कर्मचारी ओमप्रकाश रावतए मनोहर सराठे तीस से चालीस वर्ष तक संस्था में पदस्थ रहकर सेवानिवृत्त हो गए हैं उनके साथ भी नगरपालिका सीएमओ के द्वारा ससम्मान उनकी विदाई नहीं कि गई इन कर्मचारियों के द्वारा सेवानिवृत्त का पारिवारिक कार्यक्रम रखा गया उसमें नगरपालिका सीएमओ को आमंत्रित किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश या हठधर्मिता के कारण इनके द्वारा अपनी उपस्थिति नहीं दी गई हमेशा कि तरह इस बार भी नगरपालिका सीएमओ के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के प्रति भेदभाव पूर्ण व्यवहार करके जो रवैया अपनाया गया है वह किसी भी तरह उचित नहीं है तीस चालीस वर्ष अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष संस्था को अर्पित किये हैं उनको संस्था का मुखिया चार मिनट का समय भी न दे सके मुलाकात न करके उनका सम्मान न करें ऐसे कृत्य करके सेवानिवृत्त के अवसर पर जिन संस्कार और संस्कृति का परिचय नगरपालिका कि सीएमओ के द्वारा दिया जा रहा हैं उसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं हैं मजदूर संघ नगरपालिका सीएमओ से अपेक्षा करता है कि आने वाले समय में उनके अधीनस्थ जो भी कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं या उनकी पारिवारिक जो भी खुशियां है उनका सम्मान करना अपना कर्तव्य समझकर पूरा करें सेवानिवृत्त के समय मुलाकात या सम्मान न करके नगरपालिका में एक नयी प्रथा को जन्म देना बंद करें नहीं तो आपके आलोचनात्मक कार्यकाल का इतिहास जो आपके द्वारा काले अच्छरों में लिखा जा रहा कर्मचारी विरोधी आपके कार्यकाल की कर्मचारी हमेशा भर्त्सना करेगें और याद रखेंगे कि नगरपालिका में ऐसे भी सीएमओ पदस्थ रहे हैं जो कर्मचारी विरोधी थे।







