राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल की जयंती मनाई

Join Us

वीर वीरांगनाओं की चित्रावली से देशप्रेम की अलख जगाई

नर्मदापुरम। शहीद चंद्रशेखर आजाद युवा मंडल समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पूर्व वर्षों की तरह हिन्दी के सर्वाधिक महाकाव्य एवं पुस्तकों के लेखक राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल की कर्मभूमि भूमि उज्जैन पहुंचकर समिति के प्रदेश अध्यक्ष एसके यादव व अन्य सदस्यों ने जयंती मनाई। इसके साथ ही देश के महान सपूतों की याद में वीर वीरांगनाओं राष्टकवियों के चित्रों की प्रदर्शनी से देशप्रेम की अलख जगाई जा रही है। एसके यादव ने बताया कि राष्ट्रकवि श्री सरल जी वास्वत में बहुत सरल थे। उन्होंने समिति का मार्गदर्शन किया वहीं वे हमारे संरक्षक भी रहे। नर्मदापुरम में हमारे सहज बुलावे पर आए थे तथा तीन दिन साथ में रहे थे। हमारे कार्यक्रम में रहे थे। उनके नहीं रहने पर हम सदैव उनकी याद में कार्यक्रम करते आ रहे हैं। उनकी कविताओं के गायन व पठन पाठन के लिए स्कूलों में तथा सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम करते रहे हैं। उनकी प्रसिद्ध कविता के अंश कुछ इस प्रकार हैं जो कर्ज राष्ट्र ने खाया है मैं उसे चुकाया करता हूं।

एसके यादव ने कहा कि भारत एवं मप्र सरकार की जनकल्याण योजना, संस्कृति एवं हिन्दी का प्रचार प्रसार समिति के द्वारा किया जा रहा है। एसके यादव के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों के द्वारा देश के वीर वीरांगनाओं व राष्ट्रकवियों के चित्रों की चित्रावली के प्रदर्शनी को लेकर उज्जैन से नर्मदापुरम की यात्रा की गई। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी प्रदर्शनी के माध्यम से देश व प्रदेश की सरकार के द्वारा किए जा रहे जनकल्याण का प्रचार प्रसार किया गया। भोपाल के बाद नर्मदापुरम में पहुंच कर भोपाल तिराहे पर समिति द्वारा जो दो दशक पूर्व पीपल का पौधा लगाया गया था जो अब बड़ा पेड हो गया उसकी पूजन की। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाएंगे। गणतंत्र दिवस पर समिति के कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। श्रीकृष्ण सरल की जयंती पर समिति के बाबू चौहान,दिलीप राठौर, राजा चौरसिया, पवन मोनू सलमान, राणा चौबे,जीतू, नितिन, तरूण, विजय, सूरज सैनी,एचपी यादव, हरिगोपाल विजय सिंह राजपूत, अनुराग मिश्रा सहित अनेक सदस्य शामिल रहे।

Previous articleसुरभि ज्योति की सीरीज गुनाह 2 की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया टीजर आया सामने
Next articleनगरपालिका सीएमओ के द्वारा कर्मचारी विरोधी नीति के तहत सेवानिवृत्ती के समय किया जा रहा है अपमानित-वर्मा