तेज तपन के साथ दिन भर रहा लू का असर

Join Us

 नर्मदा की धारा में स्नान कर गर्मी से ले रहे राहत
नर्मदापुरम (निप्र)। जून का दूसरा सप्ताह समाप्त होने को है। मानसूनी बारिश का इंतजार होने लगा है। लेकिन गर्मी कम होने की बजाए तेज होती जा रही है। तापमान 40 के करीब बना हुआ है। सुबह से ही लू का असर शुरू हो जाता है। जैसे.-जैसे सूर्यदेव बढ़ते हैं गर्मी का असर तेज होता जाता है। जो सूर्यास्त होने के बाद तक बना रहता है। दोपहर में तो और तेज गर्मी हो रही है। इन दिनों गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया है। लू तथा तपन के कारण पसीना-पसीना हो रहे हैं। मौसम विभाग बता रहा है कि नर्मदापुरम संभाग में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन बादल आकर चले जाते हैं। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। बच्चे तथा युवा तेज गर्मी से राहत पाने के लिए दोपहर में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के द्वारा बताया जा रहा है कि अभी दो दिन और तेज धूप का असर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवा के साथ बादल छाए रहेंगे गर्जना के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Previous articleमेरे लिए जनता-जनार्दन ही ईश्वर और सेवा कार्य ही साधना का रूप : पीएम मोदी
Next articleकीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवाएं होंगी महंगी, किल्लत के बीच बढ़ोतरी को मंजूरी