काले महादेव मंदिर घाट से जगदीश मंदिर घाट तक चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

Join Us

नर्मदापुरम। ग्वाल नर्मदा सेना ने साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत काले महादेव मंदिर घाट से जगदीश मंदिर घाट तक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। प्रति गुरुवार की तरह इस गुरुवार भी सुबह 9 बजे से 10 बजे तक नगर नर्मदापुरम ग्वाल नर्मदा सेना के सदस्यों ने घाट पर जमा मिट्टी को हटाने का प्रयास किया एवं घाट के गुरजों एवं घाट पर जगह जगह पड़े विभिन्न प्रकार के कचरे जैसे पॉलीथीन, प्लास्टिक के दोने.प्लेट, टूटे फूटे देवी देवताओं के काँच एवं हार्डवोर्ड से बने फोटो फ्रेमए दूषित पूजन सामग्री बगैरह वगैरह को एकत्रित किया, माँ नर्मदा के जल से पालीथीन प्लास्टिक के दोनें एवं अन्य प्रकार का कचरा बाहर निकाला एवं झाड़ू लगाकर घाट की सफाई की ए ग्वाल नर्मदा सेना के अध्यक्ष सुनील यादव पप्पू भैया, वरिष्ठ खेमचंद्र यदवेश पार्षद नरेंद्र पटेल मीडिया प्रभारी कपिल यादव भूपेन्द्र यादव, शैलेन्द्र यादव, सुनील यादव सहित अन्य सदस्यों ने बताया इस घाट पर बहुत कचरा जमा रहता है एवं अव्यवस्था रहती है लेकिन हमारे सदस्य नियमित साप्ताहिक स्वच्छता एवं जागरुकता अभियान चलाकर वर्षों से घाट को स्वच्छ एवं नर्मदा के जल के निर्मल रखने का प्रयास करते है

Previous articleविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया शौर्य पथ संचलन का आयोजन
Next articleआयुक्‍त एवं कलेक्‍टर कार्यालय में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” के सामूहिक गायन से हुई माह के प्रथम कार्य दिवस की शुरुआत