सीवरेज की पाईप लाइन के चेंबर के गड्ढे बन रहे परेशानी का कारण

Join Us

नर्मदापुरम। दो साल से नगर में सीवरेज की पाईप लाइन डाली जा रही हैं जिसमें सड़को के बीच से खोदा जा रहा है। सड़कों की खुदाई के दौरान कई जगह चेम्बर के लिए 6 फिट चोंड़े ओर 6 फिट गहरे गड्ढे भी खोदे गए हैं वही जो पाईप लाइन के 2 फिट चोंड़े ओर 4 फिट गहरे गड्ढे हैं जिनमे पानी भी भरा हुआ है। अनेक मोहल्ले के नागरिकों ने बताया कि गड्ढे खोद हुए कई कई दिन हो जाते हैं आधा अधूरा काम किया जाता है। जिन क्षेत्रों में सड़कों की खुदाई का कार्य चलता है वहां के लोगों काे अपने ही घर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इन गढ्ढे वाली सड़कों पर कोई ढंग का कार्य नहीं होता है। कई लोगों को इन सड़कों पर परेशानी हो रही है। आवागमन मुश्किल हो रहा है। कार्य के दौरान एक गरीब मजदूर की मौत हो गई। अनेक वाहन फंस चुके हैं। पूर्व में 3 गायें भी गिर चुकी है। सबसे लापरवाही की बात तो यह है कि काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। फिर भी जनप्रतिनिधि कहलाने वालों के मुंह सिले हुए हैं। शहर में हजारों की संख्या में गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें सुधारने की तरफ ठेकेदार का ध्यान ही नहीं है। वर्ष भी बीत चुका है। प्रशासन भी इस कार्य की मानिटरिंग नही कर रहा। प्रशासन शायद कोई बड़े हादसे का इन्तजार कर रहा है।

पतली पाइप लाइन रूलाएगी नागरिकों को

आने वाले समय में ठेकेदार तो भुगतान लेकर भाग जाएगा। लेकिन जब पाइप लाइन चौक होगी तो सड़कों पर गंदगी का अंबार लगेगा। फिर आवागमन दूभर होगा। शहर वासियों को यह बेतुकी बेढंगी योजना के तहत बन रही सीवरेज लाइन परेशानी का कारण बनकर बार बार रूलाएगी। प्रशासन शासन में बैठे लोग ठेकेदार से डरे हुए हैं। उसकी मनमानी को शहर कठिनाईयों के साथ भुगत रहा है।

Previous articleनेहरू पार्क आदमगढ़ की पहाड़िया पर दिन भर लगा रहा तांता,बच्चे और महिलाओं में रही उमंग
Next articleकृषि उपज मंडी में इलेक्ट्रॉनिक मण्डी का हुआ शुभारंभ.