नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की ब श्रेणी की कृषि उपज मण्डियों में 01 जनवरी 2025 से ई.मण्डी लागू किए जाने के सबंध में मण्डी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम के दिशा निर्देशों के पालन में कृषि उपज मण्डी समिति नर्मदापुरम के कर्मचारियों द्वारा विगत 15 दिनों से ई.मण्डी के संबंध में निरंतर कार्यवाही की जा रही थी। जिसका शुभारंभ 01 जनवरी से हो गया है। मण्डी को इलेक्ट्रॉनिक मण्डी पोर्टल पर संचालित की जाने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक मण्डी संचालन का शुभारंभ मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डी सचिव एके परिहार ने संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया। श्री शर्मा द्वारा ई.मण्डी प्रणाली को किसानों के हित में होना बताया। किसान स्वयं मण्डी की प्रवेश पर्ची जारी कर सकते हैं और नीलामी उपरांत अनुबंध, तौल सहित भुगतान पत्रक ऑनलाईन जारी हो सकेगा। ई.मण्डी पोर्टल से पहली नीलाम पर्ची पीयूष शर्मा द्वारा जारी की गई इस अवसर पर मण्डी सचिव एके परिहार, व्यापारी अजय खन्ना, सर्वेश राठौर, हरी मीना, प्रेम माखीजा सहित विक्रम सिंह राजपूत, किसान कन्हैयालाल वर्मा, ईश्वर सिंह, नर्मदा प्रसाद इत्यादि किसान व्यापारी, हम्माल तुलैया, मण्डी कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम उपरांत लेखापाल विनोद रैकवार ने आभार व्यक्त किया।






