4 दिसंबर को भोपाल में होगा गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की उठेगी मांग

Join Us

 गौ रक्षा के लिए कठोर कानून और अलग मंत्रालय की मांग
भोपाल (संदीप पंडा)। गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन को लेकर राजधानी भोपाल में 4 दिसंबर को गौ सम्मान आह्वान अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से देशभर में गौ हत्या पूर्णत: बंद करने, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने, गौ सेवा के लिए अलग गौ मंत्रालय बनाने तथा गौ रक्षा के लिए कठोर केंद्रीय कानून लागू करने की मांग उठाई जाएगी। धर्मसम्राट दुर्गा चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में इस अभियान का आह्वान किया गया है। आयोजन का उद्देश्य गौ माता के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा गौ रक्षा से जुड़े विषयों पर व्यापक जनजागरण करना है। अभियान के तहत चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं। इनमें संपूर्ण भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ सेवा के लिए गौ मंत्रालय का गठन, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान तथा गौ रक्षा के लिए कठोर केंद्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है। आयोजन भोपाल के टीटी नगर क्षेत्र में अटल पथ स्थित माता मंदिर के पास प्रस्तावित है। अभियान के निवेदक भगवती मानव कल्याण संगठन हैं। आयोजकों की ओर से गौ माता के सम्मान और संरक्षण के उद्देश्य से इस अभियान से जुडऩे का आह्वान किया गया है। गौ संरक्षण से जुड़े इन मुद्दों को लेकर 4 दिसंबर को होने वाले इस आयोजन पर लोगों की नजरें रहेंगी।

Previous articleपरिसीमन पर डीएमके का बड़ा फैसला, 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का किया समर्थन