नक्सली डम्प नगद के साथ 3.84 किलो सोना बरामद

Join Us

बीजापुर (आरएनएस)। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी डम्प के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। इन्द्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डम्प से 3 किलो 840 ग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। बरामद सोने की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है। डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है।वीओ – भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इन्द्रावती नदी के आसपास जंगल में माओवादी डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में डीआरजी, थाना भैरमगढ़ एवं बीडीएस टीम ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया। थाने से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर चिन्हित स्थान पर बीडीएस टीम ने डिमाइनिंग और तलाशी के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया स्टील का डिब्बा बरामद किया। डिब्बे में 10-10 तोला के 33 सोने के बिस्किट मिले, जिनका कुल वजन 330 तोला यानी 3 किलो 840 ग्राम है। इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 500-500 नोटों के कुल 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नगद भी बरामद किए गए।बरामद सोने और नगद राशि के संबंध में थाना भैरमगढ़ में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीजापुर जिले में अलग-अलग स्थानों से अब तक माओवादी डम्प से कुल 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नगद और 12 किलो 340 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। नक्सल मुफ़्त के बाद पूरे बस्तर में बीजापुर जिले का सबसे बड़ी बरामदगी है।

Previous articleपरिसीमन बिल पर खडग़े का केंद्र पर हमला, कहा- लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा, एससी-एसटी के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
Next articleकाशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का उपराष्ट्रपति ने किया उद्घाटन, 50 भाषाओं में जारी हुए तिरुक्कुरल के संस्करण