नई दिल्ली, (आरएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रस्तावित परिसीमन संविधान संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र गठबंधन के नेताओं ने इस विधेयक को लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा माना है। खडग़े ने आरोप लगाया कि सरकार सीटों की संख्या बढ़ाकर सत्ता पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहती है। खडग़े ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा का नारा 400 पार था, लेकिन अब 800 पार की बात की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सीटों की संख्या बढ़ाने के पीछे लंबे समय तक सत्ता में बने रहने की मंशा है। एससी-एसटीञ्ज के प्रतिनिधित्व पर उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुरूप एससी-एसटी वर्ग की सीटें बढ़ाने का प्रावधान होना चाहिए। खडग़े ने आगामी जनगणना का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि परिसीमन नई जनगणना के आधार पर किया जाता है, तो एससी-एसटी समुदायों को उनकी बढ़ी हुई आबादी के अनुपात में अधिक सीटें मिल सकेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इन वर्गों को उनका अधिकार नहीं देना चाहती।खडग़े ने परिसीमन की जिम्मेदारी चुनाव आयोग को सौंपे जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने 10 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिसीमन होने से गड़बड़ी की आशंका बढ़ सकती है।उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक सीमाओं में बदलाव किया गया।
विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप
खडग़े ने भाजपा पर विपक्षी दलों को तोडऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले विधेयक लाने की कोशिश सफल नहीं हुई थी। अब तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना जैसे दलों में विभाजन के बाद सरकार को पर्याप्त संख्याबल होने का भरोसा है, इसलिए वह सत्र बुला रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष इस विधेयक को सत्ता के केंद्रीकरण की कोशिश के रूप में देखता है और इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा वंचित वर्गों के प्रतिनिधित्व से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानता है।








