सोनिया गांधी की किताब का शिवसेना (शिंदे गुट) ने किया विरोध

Join Us

मुंबई, (ए.)। सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव के खिलाफ एकनाथ शिंदे गुट के नेतृत्व वाली शिवसेना के कई नेताओं ने विरोध करते हुए पन्ने फाड़े और किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। शिव सेना नेता संजय निरूपम, शाइना एनसी और आनंद दुबे बुधवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। इस दौरान संजय निरूपम ने कहा कि किताब में वीर सावरकर का अपमान कर महाराष्ट्र की अस्मिता का अनादर किया गया है। उन्होंने कहा कि किताब में कई स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया गया है। विशेषरूप से वीर सावरकर का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि किताब के पेज नंबर 201 और 443 पर सावरकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गयी है। प्रदर्शनकारियों ने किताब पर बैन लगाने और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से पेज 201 व 443 से संबंधित हिस्से हटाने की मांग की। संजय निरुपम ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि सावरकर के उल्लेख के बावजूद उन्होंने किताब स्वीकार क्यों की और विरोध क्यों नहीं किया। इधर कांग्रेस और उद्धव गुट के नेताओं ने आरोप लगाया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान शाइना एनसी ने बाल ठाकरे की तस्वीर फाड़ी दी जबकि शाइना एनसी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बाल ठाकरे की तस्वीर नहीं फाड़ी। इस घटना के बाद बीएमसी में उद्धव ठाकरे गुट के पार्षदों ने शाइना एनसी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें पार्टी से बाहर निकालने की मांग की। उद्धव गुट शिवसेना की मुंबई की पूर्व महापैर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि बाल ठाकरे का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने शिंदे गुट द्वारा शिवसेना संस्थापक के प्रति दिखाए जा रहे प्रेम को दिखावटी करार दिया।

Previous articleदिल्ली में प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित होने का आरोप- सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस, आप, सीजेपी को जारी किया नोटिस
Next articleहिमाचल में भीषण सडक़ हादसा : 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौत; सभी की उम्र 18 से 30 साल के बीच