कोलकाता (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार तडक़े करीब दो बजे हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है। अभिषेक बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों पर उनके आवास के बाहर हमला करने और टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।








