नई दिल्ली (आरएनएस)। अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बाद वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का असर शुक्रवार को भारतीय बाजार में भी देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 1.18 प्रतिशत यानी 1,220 रुपये टूटकर 1,42,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1.54 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,251 रुपये सस्ती होकर 1,84,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को स्पॉट गोल्ड 1 प्रतिशत बढक़र 4,100.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसने 4,146.63 डॉलर प्रति औंस का स्तर भी छुआ, जो 20 अक्टूबर के बाद का उच्चतम स्तर था। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुईं। चलते अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में कमजोरी आई, जिससे सोने को समर्थन मिला। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी पेरोल्स आंकड़ों पर है, जिनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं।








