मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। देवी कालरात्रि आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर करेगी। आज व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नयें प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आज आप खुद को तैयार रखेंगे।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। आज नवरात्र के सातवें दिन पर माँ कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। किस्मत का साथ मिलने से किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें।
मिथुन राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको किसी अजनबी व्यक्ति से ऐसी बाते पता चलेंगी जिसकी वजह से आपके जीवन में नया बदलाव आ सकता है। आज आपको कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहिए। जीवनसाथी के सुझाव से आपको पैसा कमाने का कोई नया जरिया मिलेगा। किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि : आज आपका दिन खास रहने वाला है। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है। आज नवरात्र के शुभ अवसर पर देवी कालरात्रि आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लायेंगी। आप बच्चों के साथ अधिक समय बितायेंगे। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे।
सिंह राशि : आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन मां कालरात्रि की उपासना से आप हर तरह के भय, आदि से दूर रहेंगे। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। ऑफिस के काम में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी। अधिकारी लोग आपके काम से प्रभावित होंगे।
कन्या राशि : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि चीज़ों को बेहतर बनाने में आपकी मदद करेगी। आज आप किसी व्यक्ति से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताना आपके रिश्तों के लिये अच्छा रहेगा।
तुला राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए, बहुत जरुरी हो तभी यात्रा पर जायें। आज ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज न करें।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यों की खूब तारीफ करेंगे। आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलेगी। देवी कालरात्रि की कृपा से आपके कार्य अच्छे से पूरे होंगे। आपके धन के खजाने भरे रहेंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। देवी मां आपकी यात्रा को सफल बनायेगी।
मकर राशि :आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रापर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।
मीन राशि :आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज जिस कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी।







