श्राद्ध पक्ष में श्रद्धापूर्वक स्मरण

Join Us

भोपाल (संदीप पंडा)। श्राद्ध पक्ष के अवसर पर क्षितिज किरण के प्रधान संपादक के.के. सक्सेना जी के निवास पर उनके पिताश्री श्री विचित्र कुमार सिन्हा जी की स्मृति में श्रद्धा-स्मरण कार्यक्रम एवं सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक में साहित्यकारों पत्रकारों समाजसेवियों ने शिरकत की प्रमुख रूप से विधायक भगवान दास सबनानी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सपत्नीक,मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव साहित्यकार महेश सक्सेना,वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद साजिद अली, वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना, गोपाल कृष्ण छिब्बर, श्रीमती जुबिया जी, श्रीमती विभा श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, गोपाल मोहन जौहरी, राजेश नारायण श्रीवास्तव राजकुमार वर्मा ललित जैन उमेश राव गोलप, प्रभात जैन, सहित वरिष्ठ साहित्यकार, समाजसेवी, एवं राजनीतिज्ञों ने कार्यक्रम में शिरकत की साथ ही श्री सिन्हा का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत विचित्र कुमार सिन्हा एवं शिवरानी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं स्मृतियों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री सिन्हा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान और आत्मीय स्मृतियों का स्मरण किया। श्राद्ध पक्ष के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।

Previous articleस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर भीषण हमला, 11 भारतीय क्रू मेंबर घायल; भारत ने की कड़ी निंदा