मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। फ़ोन का इस्तेमाल कम से कम करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए।
वृषभ राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाल ों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में रहेगा। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग विदेश में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज माता पिता के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को जल्द पूरा करने से सफलता मिलेगी। बिजनेसमैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जायेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढिय़ा है, किसी अच्छे रेस्टॉरेन्ट में लंच के लिए जायेंगे। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आज आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बनायेंगे। दोस्त की बर्थ डे पार्टी मे जायेंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा।
मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपके अच्छे विचार लोगों में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। घर पर डेकोरेशन का काम भी करवाने का मन बनायेंगे। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करेंगे।






