आज का राशिफल

Join Us

मेष : कारोबार में सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत होगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान का पक्ष मजबूत है, व्यापार भी बढिय़ा चलेगा।
वृषभ : भाग्य साथ देगा और यात्रा का योग है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी ठीक चलेगा।
मिथुन: चोट लगने या किसी परेशानी में फँसने की आशंका है। हालात अनुकूल नहीं हैं, इसलिए सावधानी से दिन बिताएँ। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा।
कर्क : जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत, प्रेम और व्यापार, तीनों की स्थिति बहुत अच्छी है।
सिंह : शत्रुओं पर आपका दबदबा रहेगा। सेहत पहले से बेहतर होगी, प्रेम और संतान का साथ मिलेगा और व्यापार में तरक्की होगी। बस छोटी-मोटी शारीरिक तकलीफें बनी रह सकती हैं।
कन्या : प्रेम संबंधों में अपनापन बढ़ेगा, पर भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और कारोबारी स्थिति भी ठीक रहेगी। कोई शुभ संकेत भी मिल रहा है।
तुला : घर या आसपास कलह के हालात बन सकते हैं, लेकिन भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का योग भी है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।
वृश्चिक : आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजगार में तरक्की मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी, प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर होगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा।
धनु : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा और कारोबार भी ठीक रहेगा। फिलहाल निवेश करने से बचें।
मकर : स्वभाव में सौम्यता और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत की चीजें समय पर उपलब्ध रहेंगी। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
कुंभ : बढ़ते खर्च से मन परेशान रहेगा और चिंता बनी रह सकती है। फिर भी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
मीन : आय के नए साधन मजबूत होंगे और पुरानी आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। यात्रा का योग है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा।

Previous articleचुनाव डंडा ना बने
Next articleपंजाब में पराली जलाने के 6,433 मामले दर्ज, 2,252 किसानों पर लगाया गया 1.12 करोड़ जुर्माना