शिमल (आरएनएस)। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों पर सितंबर के आखिर में मौसम बदल गया है। यहां की कांगड़ा घाटी की धौलाधार पर्वत शृंखला पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री तक गिरा है। घाटी के हिल स्टेशन धर्मशाला, पालमपुर और बीड़ बिलिंग में भी मौसम में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार रात को किन्नौर जिले के कल्पा गांव में 18 साल बाद सितंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जो 4.4 डिग्री सेल्सियस है। 24 सितंबर, 2008 को कल्पा में न्यूनतम तापमान & डिग्री था।








