पाकिस्तान ने तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता के गृह नगर कंधार पर बरसाए बम

Join Us

कंधार,24 सितंबर। पाकिस्तान ने गुरुवार तडक़े अफगानिस्तान के कंधार शहर को निशाना बनाया और कई हवाई हमले किए। कंधार तालिबान सरकार के सर्वोच्च नेता का गृह नगर है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर हमला किया है। हालांकि, उन्होंने कंधार का नाम नहीं लिया। उन्होंने अपने पड़ोसी पर अपनी धरती से आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है।
तरार ने एक्स बताया कि पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों ने बुधवार को अफगान क्षेत्र से लॉन्च किए गए ड्रोन का पता लगाया, जिन्हें उनके लक्षित लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही ट्रैक करके निष्क्रिय कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि इसके बाद पाकिस्तान ने 10 स्थानों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए।
उन्होंने बताया कि इन्हीं ठिकानों से ड्रोन लॉन्च और स्टोर किया जा रहा था। यहीं से एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ हमला किया गया था।
कंधार के एक निवासी ने बताया कि उन्होंने पहले एक जेट विमान की आवाज सुनी, फिर बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद शहर के केंद्र में आग लग गई।
हालांकि, इसके कुछ घंटों बाद, पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने हवाई और ड्रोन हमलों की पुष्टि कर दी थी।
बता दें कि इन हमलों से कुछ दिन पहले पूर्वी अफगानिस्तान में घातक बमबारी हो चुकी है। उससे पहले उत्तरी पाकिस्तान में पुलिस मुख्यालय पर हमला हुआ था।

Previous articleट्रंप को कोर्ट से झटका, सीएनएन समेत तीन मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में वापसी
Next articleएशियन गेम्स 2026 : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का विजय रथ जारी, चीनी ताइपे को हराया