उधार लिए गहने वापस करने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म

Join Us

नर्मदापुरम (आरएनएस)। 37 साल की महिला ने पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल सोमिल सक्सेना पर रेप का आरोप लगाया है। कोतवाली थाने में मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कांस्टेबल सोमिल सक्सेना को एसपी ने निलंबित भी कर दिया है। सोमिल सक्सेना पुलिस लाइन में पदस्थ है। पुलिस के मुताबिक, वह फरवरी से पुलिस लाइन ऑफिस से गैरहाजिर चल रहा है। उसे 2022 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। पुलिस के मुताबिक, महिला नर्मदापुरम से करीब 15 किमी दूर एक गांव की रहने वाली है। करीब एक साल पहले सोमिल ने उसे नर्मदा तक लिफ्ट दी थी। इसी दौरान दोनों की जान-पहचान हुई और उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिए। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान सोमिल ने उसके साथ गलत हरकत की।महिला के मुताबिक, कुछ दिन बाद सोमिल ने भाई के इलाज के लिए रुपए की जरूरत बताई।
इस पर महिला ने उसे 10 ग्राम के जेवर दे दिए। जब उसने जेवर वापस मांगे तो सोमिल ने गहने लौटाने के बहाने उसे घर बुलाया।महिला का आरोप है कि घर बुलाने के बाद सोमिल ने उसके साथ जबरदस्ती की। उसने ऐसा दो-तीन बार किया। जेवर वापस नहीं मिलने पर महिला सिटी कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने बताया कि एक महिला ने युवक पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
0

Previous articleभारत के आंतरिक मामले में गैरजरूरी टिप्पणी न करें ओआईसी कॉन्टैक्ट ग्रुप : विदेश मंत्रालय
Next articleवियतनाम से श्रीलंका जा रही फ्लाइट का 36 हजार फीट पर इंजन फेल, चेन्नई हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग